Bihar Board 10th Result Live: कुछ ही देर में जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, समय का एलान; पढ़ें अपडेट

Bihar Board (BSEB) Matric Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Bihar Board BSEB 10th Result Date, Sarkari Result 2023 biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज कभी भी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की जा सकती है।
BSEB 10th Result 2023: फरवरी में हुई थी परीक्षा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पारी सुबह 9.30 से लेकर 12.45 तक और दोपहर 1.45 से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।
RESULTS CHECK WEBSITE 1st Link
RESULTS CHECK WEBSITE 2st Link
Bihar Board Result 2023
बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि 10वीं का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर जारी करेंगे। परिणाम जारी करने के मौके पर अवसर पर बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव मौजूद रहेंगे।
10:58 AM, 31-MAR-2023
Bihar Board 10th Result Live
कुछ ही देर में बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि अपराह्न 01:15 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।10:37 AM, 31-MAR-2023
BIHAR BOARD RESULT
जबकि, चौथी और पांचवीं रैंक हासिल करने वाले छात्रों को 15 - 15 हजार रुपये और एक लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।Bihar Board Result 2023
वहीं, तीसरी रैंक पाने वाले होनहारों को भी 50,000 रुपये के साथ एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर से नवाजा जाएगा।10:11 AM, 31-MAR-2023
bseb 10th result 2023
दूसरे स्थान पर रहने वाले मेधावियों को 50,000 रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा।09:58 AM, 31-MAR-2023
आइए जानते हैं किसे-क्या-क्या मिलेगा
प्रथम रैंक धारक को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर प्रदान किया जाएगा।09:51 AM, 31-MAR-2023
BSEB 10th Result: एक लाख रुपये के साथ मिलेंगे ये उपहार
बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति की ओर से घोषणा की गई है कि वरीयता सूची में शीर्ष पांच स्थान पर काबिज होने वाले मेधावियों को लैपटॉप, नकद पुरस्कार और ई-बुक रीडर उपहार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।09:34 AM, 31-MAR-2023
BSEB 10th Result 2023
कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर और बीएसईबी चेयरमैन के द्वारा की जाएगी। बीएसईबी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा में शीर्ष पांच पायदान पर काबिज रहने वाले होनहारों को सम्मानित करेगा।08:59 AM, 31-MAR-2023
Bihar Board Result 2023 ऐसा था बीते साल का परिणाम
बीते साल बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 16 लाख 11 हजार 99 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से कुल 12 लाख 86 हजार 971 ने सफलता प्राप्त की। सफल अभ्यर्थियों में से 4 लाख 24 हजार 597 ने प्रथम श्रेणी वहीं, 5 लाख 10 हजार 411 ने द्वितीय श्रेणी और 3 लाख 47 हजार 637 तृतीय श्रेणी में पास हुए थे। जबकि 4326 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली थी।08:20 AM, 31-MAR-2023
Bihar Board 10th Result: बीते साल ये रहे थे टॉपर
| रैंक | टॉपर का नाम | अंक |
| 1 | रामायणी रॉय | 487 |
| 2 | सानिया कुमारी | 486 |
| विवेक कुमार ठाकुर | 486 | |
| 3 | प्रज्ञा कुमारी | 485 |
| 4 | निर्जला कुमारी | 484 |
| 5 | अनुराग कुमार | 483 |
| सुसान कुमार | 483 | |
| निखिल कुमार | 483 |
08:07 AM, 31-MAR-2023
BSEB 10th Result एक लाख रुपये के साथ मिलेंगे ये उपहार
बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति की ओर से घोषणा की गई है कि वरीयता सूची में शीर्ष पांच स्थान पर काबिज होने वाले मेधावियों को लैपटॉप, नकद पुरस्कार और ई-बुक रीडर उपहार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।
07:53 AM, 31-MAR-2023
BSEB Matric Toppers Award List किसे-क्या-क्या मिलेगा
वहीं, तीसरी रैंक पाने वाले होनहारों को भी 50,000 रुपये के साथ एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर से नवाजा जाएगा।जबकि, चौथी और पांचवीं रैंक हासिल करने वाले छात्रों को 15 - 15 हजार रुपये और एक लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा।

